फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए वार्ड एक से एकत्रित की समर्पण निधि

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के नाहन के वार्ड एक में राम मंदिर के लिए धन एकत्रित करते अभियान से जु? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बनाए जाने वाले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए शहर के सभी वार्डों में समर्पण निधि अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। इस अभियान को गति देने के लिए बनाई गई टोली शहर के सभी वार्डों में जाकर समर्पण निधि एकत्रित कर रही है। इसी कड़ी में शहर के वार्ड नंबर एक में भी इस अभियान का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

अभियान सह-संयोजक एवं विहिप जिला महामंत्री विभोर कुमार और वार्ड संयोजक अमन पुंडीर की अगुवाई में टोली ने हर घर पर दस्तक दी। इस दौरान टीम में शामिल सदस्यों ने लोगों से श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि देने का आग्रह किया। इस पर लोगों ने अपनी स्वेच्छा से मंदिर निर्माण के लिए राशि वार्ड संयोजक एवं अभियान के सह संयोजक को प्रदान की।
जिला अभियान सह-संयोजक विभोर कुमार और वार्ड संयोजक अमन पुंडीर ने कहा कि लोग स्वेच्छा से मंदिर निर्माण के लिए राशि दे रहे हैं। टीम के सदस्य केवल हर घर पर दस्तक दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण के जिला सह संयोजक विभोर कुमार एवं विहिप जिला महामंत्री विभोर कुमार, वार्ड नंबर एक के संयोजक अमन पुंडीर, कुणाल पुंडीर, विजय, विहिप जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, पवन विक्रम, संजय पुंडीर, आर्य वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें