फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर के बीओसीडब्ल्यू श्रमिक जल्द करवाएं ई-श्रम पंजीकरण, बनेगा डिजिटल लेबर कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम कल्याण अधिकारी की अपील, ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद यूएएन नंबर कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के भवन एवं अन्य निर्माण कार्य (बीओसीडब्ल्यू) से जुड़े सभी पंजीकृत श्रमिकों से ई-श्रम पोर्टल पर शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की गई है। सिरमौर के श्रम कल्याण अधिकारी पारितोष तोमर ने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही विभाग श्रमिकों का डिजिटल लेबर कार्ड तैयार करेगा, जिसके माध्यम से विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा।
श्रम कल्याण अधिकारी ने बताया कि बीओसीडब्ल्यू बोर्ड में पंजीकृत सभी श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर स्वयं (स्वयं पंजीकरण) या अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा लोक मित्र केंद्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण पूर्ण होने के बाद प्राप्त ई-श्रम कार्ड, आईडी संख्या अथवा यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को श्रम कल्याण कार्यालय, सिरमौर (पुराना डीआरडीए भवन, डीसी कार्यालय के समीप, नाहन) में स्वयं पहुंचकर जमा करवाना होगा। इसके अलावा यूएएन नंबर दूरभाष 01702-292032 पर भी दर्ज करवाया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ई-श्रम पंजीकरण का विवरण प्राप्त होने के बाद विभाग द्वारा श्रमिकों के डिजिटल लेबर कार्ड जारी किए जाएंगे। भविष्य में विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इसी डिजिटल लेबर कार्ड के माध्यम से प्रदान किया जाएगा, जिससे लाभ वितरण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।
विज्ञापन

श्रम कल्याण अधिकारी ने जिला के सभी पंजीकृत बीओसीडब्ल्यू श्रमिकों से बिना विलंब ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने तथा यूएएन संख्या कार्यालय में उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है, ताकि समय रहते उनका डिजिटल लेबर कार्ड तैयार किया जा सके और वे सरकार की सभी पात्र कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें