फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शारीरिक प्रवीणता परीक्षा में 78 अभ्यर्थी पास

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में खनन रक्षक के आठ पदों के लिए हुई परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में खनन रक्षक के रिक्त 8 पदों के लिए वीरवार को शारीरिक प्रवीणता परीक्षा हुई। परीक्षा का शुभारंभ एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा ने किया। करीब दो महीने पहले भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के बाद करीब 835 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वीरवार को नाहन के चौगान और चंबा मैदान में शारीरिक प्रवीणता परीक्षा का आयोजन किया गया। खनन विभाग को प्राप्त 835 आवेदन की जांच के बाद 135 अभ्यर्थियों को शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के लिए बुलाया गया। वीरवार को 97 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 78 का चयन आगामी प्रक्रिया के लिए किया गया है।
विज्ञापन


एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा ने शारीरिक प्रवीणता परीक्षा में 78 अभ्यर्थियों के पास होने की पुष्टि की है। इस अवसर पर जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा, खनन विभाग के पर्यवेक्षक, भर्ती कमेटी के सदस्य और डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें