शिलाई (सिरमौर)। नाबालिग को अगवाकर दुराचार के मामले में शिलाई पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला शिलाई उपमंडल की एक पंचायत का है। पंचायत का एक युवक गांव की ही नाबालिग को भगाकर ले गया था। नाबालिग के पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने कहा था कि जब वह सुबह उठे तो बेटी घर से गायब थी। लड़की के पिता के बयान पर पुलिस ने लड़की को आरोपी वीरेंद्र के घर से बरामद कर लिया। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले ने बताया कि पहले आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज किया था। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भादंसं की धारा 376 तथा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।