फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 75 वाहनों से वसूला 55 हजार जुर्माना राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल में संयुक्त रूप से छेड़े गए यातायात निरीक्षण अभियान में पुलिस ने 55 हजार रुपये का चालान काटा है। पुलिस की टीम ने 75 वाहनों के चालान काटे हैं। इस अभियान में पांवटा साहिब, पुरुवाला और राजबन पुलिस टीमों ने औचक निरीक्षण किया। इस अभियान में पुलिस ने बिना दस्तावेज वाले करीब आधा दर्जन टिपरों को जब्त कर लिया। पांवटा साहिब थाना के सब इंस्पेक्टर राजेश पाल की टीम ने 29 वाहनों के चालान किए हैं। इनसे करीब 34 हजार 200 जुर्माना राशि वसूली गई। एक टिपर को बिना दस्तावेज पकड़े जाने पर इंपाउंड कर लिया गया है। पुरुवाला पुलिस थाना प्रभारी विजय रघुवंशी की पुलिस टीम ने देर रात को खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। हरिपुर टोहाना और पुरुवाला में पुलिस ने नाके लगाए थे। इस दौरान अवैध खनन कर रहे टिपरों के खिलाफ भी कार्रवाई की हैै। करीब 28 टिपरों के चालान कर 9100 रुपये जुर्माना वसूला है। एमवी एक्ट की धारा-207 के तहत एक वाहन को इंपाउंड कर लिया गया। मास्क न लगाने पर 4 चालान कर 3000 रुपये जुर्माना वसूला। राजबन पुलिस चौकी प्रभारी आत्मा राम की टीम ने 16 वाहनों के चालान कर दो हजार जुर्माना राशि वसूली है। अधूरे दस्तेवेजों के साथ पकड़े 2 टिपरों को इंपाउंड कर दिया गया। वहीं, डीएसपी पांवटा बीर बहादुर सिंह ने राजबन पुलिस चौकी प्रभारी आत्माराम की टीम के साथ मंगलवार देर शाम को पांवटा से शिलाई एनएच मार्ग-707 पर नाका लगाया। इस दौरान विभिन्न छोटे व बढ़े वाहनों के चालान कर 4600 जुर्माना वसूला गया। बिना दस्तावेज के पकड़े गए दो टिपरों को पुलिस टीम ने इंपाउंड कर दिया है। रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रेत बजरी से लदे वाहनों को आवागमन का समय को लेकर जारी आदेशों में दिया गया है। इसका उल्लंघन करने वाले वाहनों एंट्री व तय समय के बाद जाने पर वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। उधर, डीएसपी पांवटा डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन, व निर्धारित समय का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई संयुक्त रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें