फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल की नोक पर महिला से किया दुराचार

Wed, 02 Mar 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत एक महिला ने बुलेरो चालक पर पिस्तौल की नोक पर उसके साथ दुराचार किए जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवान ने बताया कि महिला की शिकायत पर धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। नामजद बुलेरो गाड़ी के चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पहली तारीख को कालाअंब में एक फैक्टरी में तनख्वाह लेने आई थी।


 इसके बाद वह शाम को जब कालाअंब बस स्टैंड की ओर जा रही थी तो उसने एक बुलेरो जीप संख्या एचआर-71बी-8005 को हाथ देकर रोका। वह उसमें घर जाने के लिए बैठ गई। बुलेरो चालक उसे घर ले जाने की बजाय सुकेती रोड पर ले गया। पहाड़ी के पीछे ले जाकर उसे पिस्तौल जैसी कोई चीज दिखाई तथा उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि टीम गठित कर फरार बुलेरो नंबर को टे्रस किया जा रहा है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें