फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खस्ताहाल सड़क से परेशान रामपुरघाट के ग्रामीण

विज्ञापन
एसडीएम पांवटा साहिब जीएस चीमा को ज्ञापन सौंपते रामपुरघाट क्षेत्र के ग्रामीण: संवाद
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क से परेशान रामपुरघाट के ग्रामीण
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा को ज्ञापन सौंपा, सड़क की दशा सुधारने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत कुंजा के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा साहिब से मिला। इस दौरान ज्ञापन सौंप कर बरसात में खस्ताहाल हो चुकी सड़क की दशा सुधारने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

रामपुरघाट वार्ड एक निवासी ग्रामीणों ने एसडीएम पांवटा को ज्ञापन सौंपा है जिसमें कहा है कि आशीष स्टोन क्रॅशर को जोड़ने वाले मार्ग की दशा खस्ताहाल हो चुकी है। इस सड़क में इतने विशाल खड्डे हो चुके हैं कि कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। सड़क पर पैदल तक चल पाना कठिन होता जा रहा है। वाहन चलाने वालों को भी दिक्कतें आ रहीं हैं। इसके चलते कई बार वाहनों का जाम भी लग जाता है। इसलिए ग्रामीणों ने मांग रखी है कि लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता इस मार्ग की मरम्मत को प्राथमिकता पर रखें। यदि सड़क की दशा नहीं सुधारी गई तो ग्रामीण मजबूरन धरना प्रदर्शन व चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने प्रतिनिधिमंडल के मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा की ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान होगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें