फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी पांवटा साहिब टीम रही ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
रक्षते मार्शल आर्ट पांवटा अकादमी के विजेता खिलाड़ी अपने कोचके साथ: स्त्रोत: कोच
विज्ञापन
(सिटी स्पोर्टस)
विज्ञापन


पारीक भवन हरिद्वार उत्तराखंड में संपन्न हुई नेशनल चैंपियनशिप-2025
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी पांवटा साहिब टीम उत्तराखंड से बेहतरीन प्रदर्शन कर लौटी है। टीम ने कुल 52 पदकों पर कब्जा पाया। ओवरऑल चैंपियन रही टीम ने 30 स्वर्ण, 15 रजत 7 कांस्य पद जीत कर अपना दबदबा कायम किया है।
बता दें कि इंडियन गोजू रयु स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन की ओर से पारीक भवन हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित हुई। नेशनल चैंपियनशिप 2025 में रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी ने काटा कुमिते में भाग लिया और स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक अपने नाम किए। इस चैंपियनशिप में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से देश के 200 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अकादमी के निदेशक विवेक राठौड़ और अमन राठौड़ ने बताया कि अकादमी के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। हर कराटे खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ देकर पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के कराटे खिलाड़ियों के लिए आगे भी ऐसा अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाएगा। काता और कुमिते बालक-पुरुष वर्ग में अर्णव व केशव ने दो-दो स्वर्ण पदक, सुप्रित ने स्वर्ण और रजत, अधृत-स्वर्ण और कांस्य, एकनूर ने दो रजत, काव्यांश शर्मा ने स्वर्ण और कांस्य, अमितोज सिंह ने रजत और स्वर्ण, अव्युक्त शर्मा ने रजत और कांस्य, यश ने स्वर्ण और रजत पद जीता।
विज्ञापन

वहीं, काता और कुमिते बालिका-महिला वर्ग में इनाया सिंह, आरना, सुप्रिया, पूजा, इश्मीत व सुकृति ने दो-दो स्वर्ण पदक, कामाक्षी ने रजत और स्वर्ण, सीरत ने कांस्य और रजत, स्महिता ने रजत और स्वर्ण, प्रभ्मन व समृद्धि ने कांस्य और स्वर्ण, शिवानी ने स्वर्ण और रजत, याशिका ने दो रजत और अंजलि, प्रभकीरत व अन्नया ने रजत और स्वर्ण पदक जीता हैै।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें