फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजस्व मंत्री अपने पद की गरिमा के अनुरूप करें शब्दों का प्रयोग

विज्ञापन
विनय गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता, हिमाचल भाजपा।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता ने जगत सिंह नेगी को दी नसीहत

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता विनय गुप्ता ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अभद्र टिप्पणियां की हैं।
गुप्ता ने कहा कि राजस्व मंत्री को अपने पद की गरिमा के अनुरूप शब्दों का उपयोग करना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने प्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में अभद्र टिप्पणियां की हैं, उससे न केवल कैबिनेट मंत्री के पद की गरिमा को ठेस पहुंची है, अपितु ऐसा लगता है कि जगत सिंह नेगी का मानसिक संतुलन पूरी तरह से बिगड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के लोग मृदु भाषी और शालीनता के लिए अपनी अलग पहचान बनाए रखते हैं लेकिन जगत सिंह नेगी ने जनजातीय क्षेत्र की संस्कृति और सदाचार को भी तार-तार किया है। उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री कांग्रेस पार्टी के झूठ बोलने की परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए कोरा झूठ बोल रहे हैं। यदि जयराम ठाकुर ने आपदाग्रस्त पीड़ितों के हितों के लिए सरकार की ओर से किए गए प्रयासों का हिसाब मांगा है तो उससे यही साबित होता है कि उन्हें पीड़ित समाज की चिंता है। विपक्ष का नेता होने के नाते उन्होंने अपना दायित्व निभाया है। उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री को अभद्र टिप्पणी करने की बजाय जनता के सामने सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री और राहत राशि का ब्योरा देना चाहिए।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें