फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राहिल खान 1500, 800 मीटर दौड़ में दौड़े सबसे तेज

विज्ञापन
पांवटा साहिब खेल मैदान आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि पूर
विज्ञापन
पांवटा में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर एथलेटिक एसोसिएशन ने नगर परिषद खेल मैदान पांवटा साहिब में दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिला भर से आए अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और ओपन वर्ग के 184 बालक-बालिकाओं ने प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब 13 और 14 जून को हमीरपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। सिरमौर एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवराज शर्मा, महासचिव वीके यादव और सहसचिव गुरनाम सिंह ने बताया कि ओपन बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में शिवम कुमार विजेता रहे। 1500 और 800 मीटर दौड़ में राहिल खान, 400 और 200 मीटर दौड़ में प्रवीण तथा 100 मीटर दौड़ में साहिल खान ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

ओपन बालिका वर्ग में मोनिका ने 800 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते, जबकि सुमन शर्मा ने 400 और 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। अंडर-18 बालक वर्ग में भूपेंद्र कुमार ने लॉन्ग जंप और 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 1000 मीटर दौड़ में अभिनव चौधरी प्रथम रहे। अंडर-18 बालिका वर्ग में रागिनी शर्मा ने 1000 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप में पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में रितु और 100 मीटर दौड़ में राधिका विजेता रहीं।
अंडर-16 बालिका वर्ग में शॉट पुट में प्रेरणा शर्मा, लॉन्ग जंप में भूमि तथा 600 मीटर दौड़ में खुशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-16 बालक वर्ग में 60 मीटर दौड़ में आयुष्मान गाब्बा, 600 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप में उत्कर्ष तथा शॉट पुट में नवजोत ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-14 बालक वर्ग में हाई जंप में सुभाष और शिवांश ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में मिथुर रहमान, लॉन्ग जंप और 60 मीटर दौड़ में ध्रुव सिंह तथा 600 मीटर दौड़ में अनुराग विजेता रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग में लॉन्ग जंप में नैंसी, शॉट पुट में नीतिका, 600 और 60 मीटर दौड़ में खुशबू तथा हाई जंप में पल्लवी ने स्वर्ण पदक हासिल किए। इस अवसर पर अध्यक्ष शिवराज शर्मा, अवनीत सिंह लांबा, विशाल वालिया, महासचिव वीके यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह नागरा, सहसचिव गुरनाम सिंह, हिना, पंकज शर्मा, इकबाल कौर, जाफर अली, अंजू गोयल और महफूज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें