पांवटा साहिब से बाढ़ पीड़ित राज्य पंजाब भेजी गई राहतसामग्री: संवाद
खालसा एड टीम, ट्रक यूनियन, उद्यमियों समेत संस्थाओं ने किया सहयोग
पांवटा साहिब से दवाईयां, जरूरी कपड़े और राशन से भरे तीन ट्रक रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पंंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सहायता पहुंचाने को खालसा एड टीम समेत विभिन्न संगठनों का सहयोग मिल रहा है। ट्रक दवाइयां, जरूरी कपड़े और राशन से भरे तीन ट्रक रवाना कर दिए गए हैं। अब अगली सेवा हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार खालसा एड टीम पांवटा साहिब की ओर से पहल की गई। इसमें विभिन्न दवा इकाइयों और ट्रक यूनियन समेत अन्य का सहयोग मिला है। इसके बाद एक ट्रक दवाइयां, एक ट्रक जरूरी कपड़े, एक ट्रक राशन-पानी की सेवा गुरुद्वारा दड़ी साहिब में इकट्ठा की गई। बुधवार को गुरु साहिब के चरणों में अरदास करने के बाद सारा सामान लेकर हमारी टीम पंजाब के अलग-अलग प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेगी। दिन भर ये सारा सामान बाढ़ प्रभावित गांवों में बांटा गया। अब अगली सेवा हिमाचल प्रदेश के बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए खालसा एड टीम करेगी।
संवाद