स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह तोमर और स्टॉफ ने दी बधाई
कहा, हिमाचल खेलो इंडिया अश्मिता लीग मेंं चैंपियन बनना उपलब्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल के पांवटा साहिब में आयोजित खेलो इंडिया रग्बी अस्मिता लीग में कोटड़ी व्यास की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। द स्कॉलर होम स्कूल में आयोजित लीग में सब जूनियर तथा जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल और विजेता की ट्रॉफी जीती है। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया है। जीत कर लौटी टीम और कोच का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य रघुबीर सिंह तोमर, सभी स्टॉफ और एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह, सुमन मुलख राज, राजकुमार व मीरा ने भी इन उपलब्धियों पर सभी खिलाड़ियों को बधाई और आशीर्वाद दिया। रग्बी के अंडर-15 सब जूनियर टीम की कप्तान दीपिका व जूनियर कप्तान स्नेहा, सीनियर कप्तान रूबी ने बताया कि टीम ने इस लीग में दमदार प्रदर्शन कर विजेता ट्राॅफी अपने नाम की।
बेहतरीन उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ वह एसएमसी ने विजेता खिलाड़ियों को फूलमाला और ढोल से स्वागत किया। इस स्वागत से कोच धर्मेंद्र चौधरी व टीम की खिलाड़ियों में खुशी का माहौल था।
स्कूल की विजेता टीम की खिलाड़ियों में जूनियर सब जूनियर और सीनियर वर्ग से महक, अंकिता, रितिका कृतिका, नंदिता, स्नेहा, जोया ललिता, आशु कोमल, दीपिका, स्वेता, मनीषा स्नेहा प्रीती, ललिता कोमल शर्मा, प्रिया, दिव्यांशी, रूबी व मन्नत ने भव्य स्वागत पर प्रधानाचार्य और स्टाफ का आभार प्रकट किया।
संवाद