फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रग्बी में यूके क्लब ने नेक्टर अकादमी को हरा जीती ट्राॅफी

विज्ञापन
द स्कालर्स होम स्कूल में आयोजित रग्बी खेल प्रतियोगिता में दमखमदिखाती टीमें: संवाद
विज्ञापन
खेलों इंडिया अस्मिता लीग रग्बी का द स्कॉलर्स होम स्कूल में आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रविवार को द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब खेल मैदान में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ छठी आईआरबीएन बटालियन धौलाकुआं के डीएसपी प्रवीण कुमार और विशेष अतिथि कुलदीप सिंह बतान ने किया। सीनियर रग्बी वर्ग में यूके क्लब ने नेक्टर अकादमी को हरा ट्राॅफी जीती। वहीं, रग्बी के दोनों वर्गों अंडर-18 व अंडर-15 में केबी क्लब कोटड़ी व्यास टीमें विजेता रही। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
हिमाचल प्रदेश रग्बी संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद, सचिव विशाल सूद, सिरमौर रग्बी संघ अध्यक्ष वसीम अहमद और कोषाध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने बताया कि कुल 15 टीमें और करीब 120 लड़कियों ने भाग लिया। खेलो इंडिया अस्मिता लीग रग्बी हिमाचल इकाई के माध्यम से खिलाड़ियों को तलाशा व तराशा जा रहा है। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी नाॅर्थ जोन में खेलेंगे। सीनियर वर्ग में यूके क्लब टीम विजेता और नेक्टर एकेडमी पांवटा टीम उप विजेता तथा केबी क्लब तृतीय स्थान पर रही। अंडर-18 जूनियर में ट्राॅफी की विजेता रही केबी क्लब कोटड़ी व्यास की टीम ने वेद व्यास क्लब को 20-0 से हराया। अंडर-15 सब जूनियर वर्ग में केबी क्लब ने वेद व्यास क्लब को 15-5 से मात देकर ट्राॅफी जीत ली है। विजेता टीमों को ट्रॉफी, मैडल व मेरिट सर्टिफिकेट वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर रग्बी के वरिष्ठ खिलाड़ी विशाल, इकबाल कौर, अजय शर्मा, आयुष उत्तराखंड, धर्मेंद्र चौधरी, रूबी, शानू व अजय शर्मा मौजूद रहे।

-
प्रदेश सरकार व खेल विभाग का जताय आभार : डॉ. विकास सूद
समापन अवसर पर रग्बी प्रदेश इकाई अध्यक्ष डॉ. विकास सूद और विशाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रग्बी खेल को स्पोर्ट्स कोरे में शामिल करने पर प्रदेश सरकार और खेल विभाग का भी धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें