फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में 27 दिसंबर से शुरू होगी चौथी स्टेट सब जूनियर रग्बी

विज्ञापन
द स्कॉलर्स होम स्कूल में राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए अभ्यास करती सिरमौर की बालक-बालिक
विज्ञापन
(सिटी स्पोर्टस)
विज्ञापन



तिब्बती खेल मैदान भूपपुर में होने वाली चैंपियनशिप में प्रदेश से टीमें पहुंचेगी
सिरमौर की लड़कों व लड़कियों के वर्ग की रग्बी टीमों का चयन हुआ: सुधीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। तिब्बती कॉलोनी भूपपुर के खेल मैदान में राज्य स्तरीय रग्बी सब जूनियर प्रतियोगिता आयोजित होगी। 27 दिसंबर से शुरू होने जा रही रग्बी प्रतियोगिता में प्रदेशभर से टीमें पहुंचेगी। जिला सिरमौर की लड़कों और लड़कियों की टीमों का चयन कर लिया गया है। राज्यस्तर से चयनित होने वाली हिमाचल की टीम भुवनेश्वर ओडिशा में नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी।
रग्बी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष विकास सूद और सचिव विशाल सरीन, कोषाध्यक्ष सुधीर, अक्षय, पंकज प्रभाकर, धर्मेंद्र चौधरी, शाहबाज खान समेत अन्य सदस्यों ने बताया कि 27 जनवरी को ये प्रतियोगिता एसटीएस (तिब्बती) खेल मैदान भूपपुर पांवटा साहिब में शुरू होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन


रग्बी एसोसिएशन ऑफ सिरमौर के सचिव सुधीर कुमार, सुमित, नवप्रीत, अंशुल और अन्य सदस्यों ने बताया कि चतुर्थ राज्य चैंपियनशिप में सभी जिलों की टीमेें भाग ले रहीं हैं। रग्बी एसोसिएशन ऑफ सिरमौर ने भी दोनों वर्गों की टीम की घोषणा कर दी है। जिलास्तरीय रग्बी चैंपियनशिप द स्कॉलर होम स्कूल के खेल मैदान में 21 दिसंबर को हुई थी। इसमें लड़के और लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया।
राज्य स्तरीय रग्बी चैंपियनशिप के लिए लड़कों के वर्ग में अक्षय नाहन, अक्षित बेचड़ का बाग, लक्ष्य, अंकित और आर्यन कोटड़ी व्यास, जतिन, सिदार्थ, प्रांजय, शौर्य, भावेश, वैभव द स्कॉलर होम पांवटा साहिब तथा निमेष विद्या पीठ स्कूल के खिलाड़ी टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं, सिरमौर की बालिका वर्ग रग्बी टीम में चक्षु, इसप्रीत, इतिका, इमदी नक्सरा द स्कॉलर होम पांवटा साहिब, दीपिका, स्नेहा, श्वेता, केबी क्लब कोटड़ी व्यास, दिव्यांशी, कृतिका, रितिका, प्रिया वेद व्यास से तथा हिमांशी विद्यापीठ स्कूल पांवटा साहिब से टीम में शामिल हैं। दोनों टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें