फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब को मिला रेडियोलॉजिस्ट

विज्ञापन
सिविल अस्पताल पांवटा में कार्यभार संभालने के बाद सेवाएं शुरू देतीं रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मालविका। स - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। करीब छह वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिविल अस्पताल पांवटा साहिब को रेडियोलॉजिस्ट मिल गया है। बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मालविका शीतक ने पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में पदभार संभाला। इसके बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि छह साल पहले पांवटा अस्पताल में तैनात तत्कालीन रेडियोलॉजिस्ट डॉ. डीडी शर्मा की बतौर सीएमओ पदोन्नति मिली थी। उसके बाद अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त रहा था। पिछले वर्ष दिसंबर माह में पांवटा व्यवस्था परिवर्तन विकास मंच संयोजक सुनील चौधरी की टीम ने करीब दस दिन तक इस पद पर चिकित्सक की तैनाती की मांग को लेकर हड़ताल की थी जिसके बाद कुछ दिन प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सक की तैनाती की गई। इसके बाद फिर से हालत जस की तस हो गई।
हालांकि, कुछ दिन पहले अस्पताल की रोगी कल्याण समिति ने रेडियोलॉजिस्ट के खाली पद के चलते एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड टेस्ट निशुल्क करने के लिए एमओयू साइन किया था लेकिन निजी अस्पताल के चिकित्सक के नौकरी छोड़कर जाने से महिलाओं को निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर टेस्ट करवाने पड़ रहे थे।
विज्ञापन

पांवटा अस्पताल में इस पद के खाली होने से गर्भवती के साथ-साथ आपातकाल में आने वाले मरीजों के अल्ट्रासाउंड समेत अन्य टेस्ट नहीं हो पा रहे थे। शिलाई क्षेत्र के मरीजों को भी इसी अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है। इसके साथ-साथ पांवटा साहिब क्षेत्र में होने वाले हादसों में गंभीर रोगियों को भी पांवटा से मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया जाता रहा है। अब इस पद पर चिकित्सक की तैनाती से मरीजों को यहीं पर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय महिला बाला शर्मा, चंद्रकला, रेणु शर्मा, कमलेश शर्मा, शिवानी, ममता और रेखा ने बताया की मरीजों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कक्ष में टेस्ट शुरू कर दिए हैं।
सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट ने बुधवार को पदभार संभाल लिया है। अब अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नियमित तरीके से होंगे। मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। खास कर गर्भवती महिलाओं को योजना के तहत निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें