फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता 15 को

Fri, 09 Dec 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नाहन
विज्ञापन
sports
विज्ञापन
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सिरमौर की ओर से 15 दिसंबर को चंबा मैदान में जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें 13 से 15 और 16 से 19 आयु वर्ग के लड़के तथा लड़कियां भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी सुबोध रमौल ने बताया कि 13 से 15 आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों के लिए 3 हजार मीटर, जबकि 16 से 19 आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 5 हजार मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दौड़ों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले धावकों को क्रमश: 6 हजार, 5 हजार और 4 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके बाद जिला स्तर से चयनित धावक 20 दिसंबर को कांगड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तर की दौड़ों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले धावकों को 15 हजार, दूसरा स्थान लेने वाले को 10 हजार, जबकि तीसरा स्थान हासिल करने वाले धावकों को 8 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी को किसी भी प्रकार का बस किराया और दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बस किराया और दैनिक भत्ता विभाग की ओर से प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें