स्कूली बच्चों की प्रश्नोतरी व वाद विवाद प्रतियोगिताके विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते एसडीएम
एसडीएम जीएस चीमा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पर स्कूलोें की प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पर स्कूली बच्चों की वादविवाद प्रतियोगिता व प्रश्नोतरी स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें कुल 16 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
आयोजन समिति सदस्यों अजय शर्मा व जीवन प्रकाश जोशी ने बताया कि वादविवाद प्रतियोगिता में 6 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। इसमें रोज आर्किड स्कूल पांवटा प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवपुर तथा हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा दोनों स्कूलों ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 10 स्कूलों ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किल्लोड़ ने प्रथम तथा गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
संवाद