फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: घर में घुसा अजगर, विभाग ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
पांवटा के बांगरण से महिला के घर से रेस्क्यू किया अजगर। संवाद
विज्ञापन
बांगरण में महिला के घर से अजगर रेस्क्यू, पूरी रात दहशत में रहे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरूवाला (सिरमौर)। फूलपुर शमशेरगढ़ पंचायत के बांगरण गांव में बड़ा अजगर घर में घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि अजगर ने किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं पहुंचाया। घटना सुबह करीब आठ बजे सामने आई।
देर रात करीब 12 बजे मकान के साथ गोशाला में बंधी गायों के बीच अचानक अजगर घुस गया। अजगर को देखकर पशुओं में अफरा-तफरी मच गई। पशुओं की हलचल सुनकर मकान मालकिन सुखों देवी गोशाला पहुंचीं। यहां उनकी नजर विशाल अजगर पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजगर को देखकर वह घबरा गईं। उन्होंने उसे दीवार पर चढ़ते और फिर टीन के छप्पर के नीचे बैठते हुए देख लिया। पूरी रात परिवार और आसपास के लोग दहशत में रहे।
सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी और स्नेक कैचर को भी बुलाया गया। सुबह आठ बजे पांवटा साहिब से स्नेक कैचर सरदार भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और अजगर का रेस्क्यू किया। बाद में अजगर को वन विभाग के सुपुर्द कर जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। वन विभाग के वनरक्षक अजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे। स्नेक कैचर भूपेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि मौसम साफ होने के साथ सांप और अन्य जीव-जंतु बाहर निकलने लगते हैं। ऐसे में लोग घरों और आसपास साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने दें। सांप दिखाई देने पर तुरंत विशेषज्ञों या वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें