फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा का मिल्ला गांव में भव्य स्वागत

विज्ञापन
​शिलाई के मिल्ला गांव पहुंची कबड्डी ​विश्व कप विजेता टीम की उप कत्पान पुष्पा राणा और ग्रामीण। स
विज्ञापन
युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रहने और अपने जीवन में कड़ी मेहनत करने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा के गांव मिल्ला पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा का ग्रामीणों ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। महिला कबड्डी विश्वकप में उप-कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन करने वाली और बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में जानी जाने वाली पुष्पा राणा ने गांव पहुंचते ही सबसे पहले कुल देव शिरगुल महाराज के चोखट पर माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद गांववासियों की ओर से पारंपरिक पहाड़ी नाटी-रासे, फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने स्वागत से अभिभूत होकर पुष्पा राणा ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं और बच्चों से नशे से दूर रहने, अपने जीवन में कड़ी मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी को अपनाने का आग्रह किया। इस मौके पर पुष्पा राणा ने मीडिया के माध्यम से उनकी खेल प्रतिभा और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के आधार पर, अजय ठाकुर की तर्ज पर क्लास-वन पद पर शीघ्र नियुक्त करने की मांग की।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें