फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 नवंबर से शुरू होगी गन्ना की खरीद

Tue, 15 Nov 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला धौलाकुआं (सिरमौर)।
विज्ञापन
sugar cane - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा इलाके के गन्ना उत्पादकों के लिए अच्छी खबर है। 30 नवंबर से गन्ने की खरीद शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड की चीनी मिल ने गन्ना खरीद के लिए 30 नवंबर से अपने फाटक खोलने का निर्णय लिया है। पांवटा में गन्ना खरीद के लिए अलग-अलग स्थानों पर चार तोल कांटे स्थापित किए जाएंगे।

इस साल पांवटा से गन्ना खरीद के लिए उत्तराखंड के डोईवाला की शुगर मिल ने गन्ना खरीद 30 नवंबर से शुरू करने का ऐलान किया है। पांवटा से हर साल चीनी मिल को सवा लाख क्विंटल गन्ने का निर्यात होता है। हालांकि यहां पर गुड़ उत्पादन में लगे निजी चरखी संचालकों ने गुड़ तैयार करने के लिए एक माह पहले ही गन्ने की खरीद शुरू कर दी है। इन दिनों यहां के चरखी संचालक 250 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने की खरीद कर रहे हैं। जबकि सरकार की ओर से निर्धारित दाम 285 से 292 रुपये प्रति क्विंटल हैं। इस साल गुड़ व चीनी के मूल्य में इजाफा होने के कारण किसानों को गन्ने के दामों में और उछाल आने की उम्मीद है। चीनी मिल प्रबंधकों का कहना है कि गन्ना खरीद पर अभी पुराने दाम ही दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना खरीद के लिए पांवटा के बहराल बद्रीनगर, भुगरनी और खोड़ोवाला में चार तोल कांटे स्थापित करने की योजना तैयार की जाएगी। हालांकि चीनी मिल प्रबंधकों का गन्ना खरीद का लक्ष्य दो लाख क्विंटल रखा गया है। मिल द्वारा देरी से खरीद शुरू करने के कारण लक्ष्य पुरा होगा या नहीं इस पर संशय की स्थिति बनी हुई है। जिन किसानों ने गन्ना बेच कर खेत में गेहूं की बिजाई करनी थी, उन्होंने औने-पौने दामों पर गन्ना गुड़ उत्पादन कर रही चरखियों को बेच दिया है। डोईवाला चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक भगवत किशोर मिश्रा ने बताया कि 29/30 नवंबर से गन्ना खरीद शुरू कर दी जाएगी। पांवटा से गन्ना खरीद के लिए चार तोल कांटे स्थापित किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें