भरली आंजभौज कॉलेज में परिचय एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद नवप्रवेश छात्र और कॉलेज स्टाफ। सं
भरली आंजभौज कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए परिचय कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरूवाला (सिरमौर)। भरली आंजभौज कॉलेज में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय सभागार में परिचय एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य प्रो. सुनील शर्मा ने किया।
उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत पढ़ाए जाने वाले विभिन्न विषयों की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को पुस्तकालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), रेड रिबन क्लब, रोड सेफ्टी क्लब, ईको क्लब सहित महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ऋतु पंत ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियमों, अनुशासन और नैतिक मूल्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन परिस्थितियां अवश्य आती हैं, लेकिन मेहनत, विवेक और अनुशासन के बल पर हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. केआर तोमर, अंजना कुमारी सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।