फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सांप के डसने पर तुरंत प्राथमिक उपचार करवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में धगेड़ा खंड की त्रैमासिक बैठक का आयोजन
विज्ञापन


बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से नाहन में त्रैमासिक समीक्षा बैठक में खंड की 36 आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने की।
बैठक में यूविन पोर्टल, निक्षय पोर्टल, आरसीएच पोर्टल, आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा गत तीन महीनों में उनके द्वारा किए कार्यों की समीक्षा की गई। बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने प्रगति रिपोर्ट का जायजा लेते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीएमओ ने स्नेक बाइट (सांप के डसने) और रेबीज जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में आशा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सांप के डसने की घटनाएं अधिक होती हैं, ऐसे में पीड़ित को तुरंत प्राथमिक उपचार देना और समय रहते नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेबीज के मामलों को लेकर उन्होंने कहा कि कुत्ते या अन्य जानवर के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से धोना चाहिए तथा बिना देरी किए एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाना जरूरी है। बैठक में एमओ डॉ. निखिल गर्ग, स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर, सीएचओ रचना सहित शंभूवाला, कालाअंब, सुरला, मीरपुर और कौलावालांभूड़ क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें