फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं में प्रोटीन के लिए अजोला घास जरूरी : डॉ. रणौत

Tue, 09 Feb 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पशु पालन विभाग के सौजन्य से क्षेत्र के पशु पालकों को पशुओं में उत्पन्न होने वाले विकारों को दूर करने के उद्देश्य से मंगलवार को पशु चिकित्सालय ददाहू में एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के 40 पशु पालकों ने भाग लेकर पशुओं से संबंधित जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


पशु चिकित्सक डॉ. निशांत रणौत ने पशु पालकों को पशुओं में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए अजोला नामक घास उगाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस घास का बीज पशु चिकित्सालय में ही पैदा किया जा रहा है जिसका खर्च मात्र 10 रुपये प्रति क्विंटल है। उन्होंने पशु पालकों को पशुओं की चाकलेट यूरोमोल नामक दवाई की जानकारी भी प्रदान की। इस दवा के तैयार करने से पशुओं में प्रजनन क्षमता बढ़ती है और कई प्रकार के विकार दूर होते हैं। इस दौरान उन्होंने इन दवाओं का डेमो दिखाकर पशु पालकों को जागरूक किया।

इस मौके पर विभाग की ओर से फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह, मनोज कमल, बाबू राम, राज कुमार सहित पशु पालक बहादुर सिंह, मीरा देवी, दुर्गा सिंह, सेवा राम, तारा चंद, मूलराज व सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें