फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महिला कर्मियों को नौकरी से निकालने के विरोध में प्रदर्शन 4 को

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कामगारों को मांगा जाएगा हक : चौहान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कुंजा मतरालियों स्थित एक कंपनी से दो महिला कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने के विरोध में मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले मजदूर नेता प्रदीप चौहान के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन अब तक कंपनी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया।
चौहान ने बताया कि ममता देवी, जिन्होंने करीब 15 वर्षों तक और पार्वती देवी जिन्होंने पांच वर्षों तक कंपनी में सेवाएं दीं, उन्हें बिना निष्पक्ष जांच और उचित सुनवाई के नौकरी से हटा दिया गया। इससे दोनों और उनके परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्षों तक ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। यदि किसी प्रकार का विवाद था तो कंपनी को दोनों पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए थी। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोनों महिलाओं को न्याय दिलाने और उन्हें दोबारा रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है। चौहान ने कहा कि लघु सचिवालय के बाहर प्रस्तावित धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें