फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्रवेश करने से पॉल्ट्री उत्पाद रोकें : डीसी

विज्ञापन
नाहन में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त ने पुलिस को जिले में बाहर से लाई जाने वाली पॉल्ट्री उत्पाद के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने जिले में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते ये कदम उठाया है। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी की अध्यक्षता में वीरवार को बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक में इस संदर्भ में आदेश दिए गए। बैठक में इससे निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने पशुपालन विभाग को जिला के मीट विक्रेताओं को कार्यशाला आयोजित कर बर्ड फ्लू की गंभीरता के बारे में जागरूक करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वह अपनी तैयारियां पूर्ण रखे। उन्होंने मुर्गी व्यवसायियों से अनुरोध किया है कि वह विभाग द्वारा चिहिन्त संस्थानों से ही मुर्गियों खरीदें।
इन चिहिन्त संस्थानों में समय-समय पर मुर्गियों में फैलने वाले रोगों की निगरानी की जाती है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि जिला में किसी भी स्थान पर मृत अवस्था में पाए जाने वाले पक्षियों को न छुए और इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू एच5एन1 वायरस की वजह से होता है। यह एक वायरल इंफेक्शन है जो संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले अन्य पक्षियों, जानवरों और इंसानों में फैलता है।
विज्ञापन

बैठक में उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. नीरू शबनम ने मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए प्रारंभिक रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फार्म और बाड़े में जाने के लिए अलग कपड़ों और जूतों का इस्तेमाल करें। फार्म और बाड़े में अलग फुटपाथ बनाए जिसमें फिनायल या कीटाणुनाशक घोल का प्रयोग करें। वापस आने के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं।
डॉ. नीरू शबनम ने जिलावासियों से अपील की कि पालतू कुत्तों को बांधकर रखें। भोजन की व्यवस्था उनकी जगह पर ही करवा दें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए जिला नोडल अधिकारी सचिन बिंद्रा सहित टास्क फोर्स के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें