डाइट नाहन में सिरमौर के 173 अध्यापकों का परखा ज्ञान
सतत् समग्र मूल्यांकन बेसलाइन असेसमेंट के तहत हुई मूल्यांकन प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश की ओर से डाइट नाहन में सतत् समग्र मूल्यांकन बेसलाइन असेसमेंट के तहत मूल्यांकन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस प्रक्रिया में सिरमौर जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत 173 अध्यापकों ने भाग लिया। समग्र शिक्षा की ओर से तैयार की गई कन्वे जीनियस टीम के सदस्यों ने अध्यापकों से यह असेसमेंट करवाई।
जिला सिरमौर की असेसमेंट समन्वयक एकता शर्मा ने बताया कि जिला का यह सारा प्रबंधन जिला परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक गुणवत्ता रीता गुप्ता और जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक व प्रधानाचार्य डाइट नाहन राजीव ठाकुर के दिशा निर्देशन अनुसार किया गया। असेसमेंट के दौरान अध्यापकों को एक घंटे का समय दिया गया। तीन बैच में हुई इस असेसमेंट का पहला बैच 10:00 बजे से 11:30 बजे, दूसरा बैच 12:00 बजे से 1:00 बजे तक और तीसरा बैच 1:30 से 2:30 तक चला। इस प्रक्रिया में प्रवक्ता, टीजीटी, एलटी व जेबीटी ने भाग लिया।