फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गलती से मिस्टेक हो गई.., और सही पकड़े हैं.., गीत पर जमाया धमाल

विज्ञापन
डीएवी स्कूल नौहराधार में वा​र्षिक समारोह में उप​स्थित लोग। संवाद
विज्ञापन
गलती से मिस्टेक हो गई.., और सही पकड़े हैं.., गीत पर जमाया धमाल
विज्ञापन

डीएवी स्कूल नौहराधार का 33वां स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। डीएवी स्कूल नौहराधार ने सोमवार को 33वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। स्थापना दिवस बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब रंग जमाया। कार्यक्रम में जलशक्ति विभाग से सेवानिवृत्त इंजीनियर इन चीफ जोगेंद्र सिंह चौहान ने मुख्यातिथि और एक्सईएन नौहराधार अजय वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
बच्चों ने गुरु वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद बच्चों ने गलती से मिस्टेक हो गई.., पर शानदार डांस प्रस्तुत किया। दसवीं कक्षा की छात्राओं ने डांडिया नृत्य.., नन्हें बच्चों ने पहाड़ी गीत सही पकड़े हैं..., और छात्राओं ने पंजाबी डांस कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने हिंदी, पहाड़ी, गुजराती और पंजाबी गीतों पर नृत्य पेश कर सबका मनोरंजन किया। इस दौरान शैक्षणिक और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर, नरेंद्र चौहान, रघुवीर सिंह, दिनेश चौहान अशोक ठाकुर, हेतराम भारद्वाज, दलीप सिंह, विमल चौहान, परीक्षा चौहान समेत समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
-संवाद

डीएवी स्कूल नौहराधार में वार्षिक समारोह में उपस्थित लोग। संवाद

डीएवी स्कूल नौहराधार में वार्षिक समारोह में उपस्थित लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें