फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वरिष्ठ नागरिकों से जीवन के अनुभव किए साझा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। समाज कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से पांवटा साहिब में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी पांवटा साहिब ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों ने गीत, संगीत, कविताएं व अपने जीवन के अनुभव साझा किए। तहसील कल्याण अधिकारी पांवटा साहिब सुमन शर्मा ने ओल्ड ऐज होम, बुढ़ापा पेंंशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, व्यो अभ्युदय योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जिन बुजुर्गों का इस माह जन्मदिन था, उनको उपहार देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिक काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब के सभागार में हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें