फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए संतुलित आहार जरूरी : सुनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़दूनी आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह पर जागरुकता शिविर लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पड़दूनी आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर जागरुकता शिविर लगाया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा साहिब के सौजन्य से सैनवाला वृत्त में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी की पर्यवेक्षक सुनीता देवी ने महिलाओं को बताया कि कुपोषण देश में एक बड़ी चुनौती है। कहा कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के लिए संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक है। भारत सरकार हर वर्ष सितंबर को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाती है। इसका उद्देश्य लोगों में जागरुकता फैलाना और स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। सही खान-पान, स्वच्छता और समय पर टीकाकरण से इन समस्याओं से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में सामाजिक संस्था मेरा गांव मेरा देश एक सहारा के निदेशक डॉ. अनुराग गुप्ता और अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा ने पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व पर जागरूक किया। डॉ. अनुराग गुप्ता ने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ और सशक्त बनाना है तो हमें गर्भावस्था से लेकर पांच वर्ष तक बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना होगा। पोषण केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक है। पुष्पा खंडूजा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि घर की रसोई ही सबसे बड़ा दवाई खाना है। हरी सब्जियां, दालें, अनाज, दूध और मौसमी फल बच्चों और परिवार के लिए सर्वोत्तम पोषण स्रोत हैं। हमें फास्ट फूड की बजाय स्थानीय व पारंपरिक भोजन पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें