फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी पर मानव जीवन का अस्तित्व पेड़ ही बचाएंगे : रवि प्रकाश शर्मा

विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट उच्च विद्यालय बहराल में पर्यावरण सप्ताह पर कार्यक्रम में पौधारोपण: संवाद
विज्ञापन
कहा- दिनप्रतिदिन तापमान कि वृद्धि का मूल कारण वृक्षों की कमी, राजकीय उत्कृष्ट उच्च विद्यालय बहराल में पर्यावरण सप्ताह पर कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय उत्कृष्ट उच्च विद्यालय बहराल में पर्यावरण सप्ताह पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक रवि प्रकाश शर्मा ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों को पौधरोपण के महत्व बताए गए। सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक रवि प्रकाश शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दिन-प्रतिदिन तापमान वृद्धि का कारण वृक्षों की कमी है। यदि मानव सभ्यता का क्रम इस धरती पर जारी रखना है, तो उसके लिए मनुष्य को अपने जीवन काल में कम से कम 10 पौधे जरूर लगाए। कार्यक्रम के शुभारंभ में रवि प्रकाश शर्मा और नरेश शर्मा ने विद्यालय परिसर में अशोक और पीपल के पौधे लगाए। उसके बाद रेणु गोस्वामी ने सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक रवि प्रकाश शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक नरेश शर्मा का स्वागत करते हुए 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकाश डाला। इस दौरान बच्चों ने चित्रकला भी प्रदर्शित की। इसी कार्यक्रम में दोनों अतिथियों ने बच्चों को स्कूल डायरी भी वितरित की। रवि प्रकाश शर्मा ने 2,100 की राशि विद्यालय प्रशासन को भेंट की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक नरेश शर्मा ने बच्चों को कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निर्वहन करना भी आपका महत्वपूर्ण दायित्व है। विद्यालय के मुख्य अध्यापक जीवन प्रकाश जोशी ने अतिथि गण का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केहर सिंह, श्यामलाल, रेणु गोस्वामी, मनवीर कौर, मीनाक्षी राजपूत, सुरेंद्र कौर, गंगा चौधरी, रणजीत, सुदेश कुमार, वीरेंद्र शर्मा शशि कुमारी, रेशम कौर व अर्जुन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें