फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रतिभागियों को वेंटिलेटर प्रबंधन के जरूरी कौशल के गुर सिखाए

विज्ञापन
आईजीएमसी में कार्यक्रम के दौरान अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, इटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब के एमएससी न
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़/नाहन (सिरमौर)। आईजीएमसी में अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, इटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब के एमएससी नर्सिंग विद्यार्थियों ने एक सतत नर्सिंग शिक्षा (सीएनई) कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सहायक प्रो. दिव्या ठाकुर के निर्देशन में हुआ, जबकि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव का विशेष समर्थन इस कार्यक्रम को रहा।

नर्सिंग अधीक्षक शशि कला नेगी, मैट्रन रितु और कांता धीमान ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग और आईजीएमसी की स्टाफ नर्सों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य विषय वेंटिलेटर केयर था।
विज्ञापन


सहायक प्रो. दिव्या ठाकुर ने बताया कि वेंटिलेटर केयर.., का विषय एसडीजी लक्ष्य 3 (अच्छा, स्वास्थ्य और कल्याण) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के एक उपकरण की सीधी रेखा है, जो कि आधारभूत प्रतिस्पर्धात्मकता वृद्धि और स्थायित्व क्रिटिकल केयर की आवश्यकता में रोगी की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर देते हैं।
विज्ञापन


अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल डॉ. महमूदा रेगु, एचओडी सह क्लीनिकल कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रियंका चौधरी और सीएनई कोऑर्डिनेटर प्रो. उषा ने भी क्वाइनफॉर्म नर्सिंग केयर, आधुनिक नर्सिंग प्रैक्टिस और रोगी सुरक्षा पर अपने विचार साझा किए।

इस कार्यक्रम के जरिये प्रतिभागियों को वेंटिलेटर प्रबंधन के आवश्यक कौशल, नवीनतम प्रोटोकॉल और क्लीनिकल निर्णय क्षमता से सशक्त बनाया गया।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें