फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बच्चों को बताए मिट्टी के बर्तन, दीये और सजावटी वस्तुएं बनाने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोकपुर स्कूल में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत दी गई जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न व्यवसायों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कारीगर मदन लाल ने विद्यार्थियों को मिट्टी के बर्तन, दीये एवं सजावटी वस्तुएं बनाने की कला से परिचित कराया।

उन्होंने मिट्टी से विभिन्न कलाकृतियां बनाकर प्रदर्शन भी किया, जिसे देखकर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। इसके साथ ही स्थानीय सौंदर्य प्रसाधन व्यवसाय से जुड़ी नेहा ने विद्यार्थियों को सौंदर्य प्रसाधनों की उपयोगिता, उनकी आवश्यकता तथा इस क्षेत्र में उपलब्ध व्यवसायिक संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस व्यवसाय में पारदर्शिता और गुणवत्ता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिलोकपुर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ही विभिन्न व्यवसायों से परिचित कराया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में अपने रुचि अनुसार कॅरिअर का चयन कर सकें।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पवन भारद्वाज सहित कमलेश, मंजू, निधि, प्रियंका बंसल, विवेक, दीपिका, सोहन लाल, प्रदीप एवं कुणाल उपस्थित रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें