फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों ने किया संसदीय मर्यादा, अनुशासन तथा विषयों की गहन समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन

विज्ञापन
द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब में किशोर सभा 2026 के आयोजन में भाग लेते विद्यार्थी । स्तोत्र
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने किया संसदीय मर्यादा, अनुशासन तथा विषयों की गहन समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन
विज्ञापन


-विभिन्न भूमिकाओं में निर्वहन, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच एवं वक्तृत्व कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

-द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब में किशोर सभा 2026 का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल में किशोर सभा 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय प्रक्रियाओं तथा उत्तरदायी नागरिकता के प्रति जागरूक बनाना रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न भूमिकाओं का प्रभावशाली निर्वहन करते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच एवं वक्तृत्व कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल (आईएएस) एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन तथा स्मृति-चिह्न भेंट के साथ हुआ। एसडीएम ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट तैयारी, आत्मविश्वास, शोध-आधारित प्रस्तुतियों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी समझ की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदारी, अनुशासन और सेवा-भाव के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इसके पश्चात विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदार नागरिकता एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष (स्पीकर) के आगमन के साथ किशोर सभा की कार्यवाही प्रारंभ हुई।

किशोर सभा में प्रधानमंत्री ने सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। इसके उपरांत आयोजित प्रश्नकाल में विपक्ष ने शिक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार, आत्मनिर्भर भारत तथा अन्य समसामयिक विषयों पर सरकार से प्रभावशाली प्रश्न पूछे, जिनका संबंधित मंत्रियों ने तथ्यों एवं तर्कों के साथ उत्तर दिया।

इसके पश्चात शून्यकाल, मंत्रियों के वक्तव्य एवं ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। पूरी कार्यवाही के दौरान विद्यार्थियों ने संसदीय मर्यादा, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा विषयों की गहन समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

विद्यालय के सीनियर प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने मुख्य अतिथि का परिचय एवं उनकी उल्लेखनीय प्रशासनिक उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। समापन अवसर पर विद्यालय की निदेशक गुरमीत कौर नारंग ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें जागरूक, संवेदनशील एवं उत्तरदायी नागरिक बनने का संदेश दिया। इसके पश्चात विद्यालय की मीडिया टीम द्वारा मुख्य अतिथि निदेशक एवं प्रधानाचार्य के साथ विशेष संवाद भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन


अंत में उप-प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।-

द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब में किशोर सभा 2026 के आयोजन में भाग लेते विद्यार्थी । स्तोत्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें