फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: साइंस एक्टिविटी के कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में एसवीएन नाहन के केशव व रमेश बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में आयोजित नाहन उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का सफलतापूर्वक समापन हुआ। दो दिवसीय इस बाल मेले में 42 विद्यालयों के 323 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में वीगार्ड प्लांट के हैड सुरजीत सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आयूब खान और जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में वरिष्ठ वर्ग के गणित ओलंपियाड में अरिहंत स्कूल नाहन के अनिरुद्ध शर्मा पहले, डीएवी नाहन के अर्नव गर्ग दूसरे और एसवीएन नाहन की सृष्टि तीसरे स्थान पर रहीं। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में मोगीनंद स्कूल के आदित्य शर्मा पहले, एसवीएन नाहन के विक्रमादित्य सिंह दूसरे और एवीएन नाहन की इशिका ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं।

कनिष्ठ वर्ग की साइंस एक्टिविटी में एसवीएन नाहन के केशव शर्मा पहले, करियर अकादमी स्कूल नाहन के मोहम्मद अनस दूसरे और एवीएन नाहन दिव्याम ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में एसवीएन नाहन के उमेश नागर पहले, करियर अकादमी स्कूल नाहन के लक्ष्य कुमार दूसरे और मोगीनंद स्कूल के कासिम अली तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में शमशेर स्कूल नाहन के लवजोत पहले, करियर अकादमी स्कूल नाहन के अभय तोमर दूसरे और एवीएन नाहन के आर्यन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।

इसके अलावा इनोवेटिव साइंस मॉडल के कनिष्ठ वर्ग में त्रिलोकपुर स्कूल की दिव्यांशी पहले, करियर अकादमी स्कूल नाहन के साई अक्षत दूसरे और डीएवी नाहन की अदविका तीसरे स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में अरिहंत नाहन के चिराग नेगी पहले, एवीएन नाहन के तुषार ठाकुर दूसरे व कालाअंब स्कूल के अमृत कौर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


विज्ञान प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग में एवीएन नाहन के देवाणी कश्यप व आरव सिंघानिया पहले, एसवीएन नाहन के युवान मोहन शर्मा व निमई ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। करियर अकादमी स्कूल नाहन के शौर्या बर्मन और यशिका राठी दूसरे स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में अरिहंत स्कूल नाहन के अरुष व नीरज पहले, रामा स्कूल की प्रिया व पीयू ठाकुर दूसरे स्थान पर रहीं। एसवीएन नाहन के निहार व अनन्या तीसरे स्थान पर रहीं। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में एसवीएन नाहन के शिव चौहान व अभिनव शर्मा पहले, शमशेर स्कूल नाहन के आदित्य शर्मा व लक्ष्य ठाकुर दूसरे और पीएम श्री स्कूल नाहन की सलोनी पराशर व अदिति तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा कनिष्ठ वर्ग के गणित ओलंपियाड में करियर अकादमी स्कूल नाहन के उज्जवल भारद्वाज पहले, डीएवी नाहन के अंशज बरवाल दूसरे और जमटा स्कूल के लक्ष्य ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें