फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सराहां महाविद्याल में आशु ने जीती निबंध प्रतियोगिता

विज्ञापन
सराहां महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत कालेज
विज्ञापन
सराहां महाविद्यालय में आशु ने जीती निबंध प्रतियोगिता
विज्ञापन


-किरण द्वितीय और मोहित शर्मा तृतीय रहे, सराहां कॉलेज में 17 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में एचआईवी/एड्स जागरूकता पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष के आशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए तृतीय वर्ष की किरण द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष के मोहित शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 17 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका विषय ‘एचआईवी/एड्स जागरूकता : सुरक्षित समाज, स्वस्थ भविष्य’ रखा गया था। विद्यार्थियों ने निबंधों में एचआईवी/एड्स के कारणों, संक्रमण के तरीकों, बचाव एवं रोकथाम के उपायों के साथ इससे जुड़ी भ्रांतियों और भेदभाव जैसे विभिन्न पहलुओं को सामने रखा।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. राजन कौशल और प्रो. जीना गुप्ता शामिल रहे। उन्होंने विषय-वस्तु, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण और अभिव्यक्ति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. मोल्लम डोलमा ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए जागरूकता, सही जानकारी और सामाजिक संवेदनशीलता आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें