फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एंटी ड्रग सेल ने छात्रों को नशा मुक्ति के विरुद्ध शपथ भी दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सराहां में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में बुधवार को सत्र 2026-27 के बीए और बीकॉम प्रथम सत्र के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य गुलशन कुमार धीमान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय के नियमों, अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समयबद्धता और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उज्ज्वल शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास के लिए उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं और योजनाओं से अवगत कराया। डॉ. राजन कौशल ने सत्र 2026-27 से हिमाचल प्रदेश में लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कॅरिअर काउंसिलिंग, एंटी रैगिंग, अनुशासन, ओएसए, मैगजीन, यूथ फेस्टिवल और सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में भी बताया।
प्रो. देवेंद्र कुमार ने साइबर जागरूकता, नशा-निवारण, शिकायत एवं निवारण प्रणाली तथा समय-सारिणी पर प्रकाश डाला। प्रो. दिनेश कुमार ने एनएसएस, रूसा, विषय संयोजन, छात्रवृत्ति और पीटीए संबंधी जानकारी साझा की। डॉ. मोल्लम डोलमा ने रेड रिबन क्लब, यौन उत्पीड़न निरोधक समिति, लैंगिक संवेदनशीलता और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी। प्रो. जीना गुप्ता ने रोड सेफ्टी क्लब, कंप्यूटर साक्षरता और हाउस परीक्षाओं के बारे में बताया। डॉ. रीमा शर्मा ने प्रवेश, पुनः प्रवेश, पुस्तकालय संबंधी सुविधाओं और नियमों की जानकारी प्रदान की। डॉ. प्रियंका सराओ ने महाविद्यालय की वेबसाइट, स्वयं पोर्टल और एनसीसी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने इसे अपने महाविद्यालय जीवन की सार्थक शुरुआत बताया। इस दौरान महाविद्यालय के एंटी ड्रग सेल द्वारा नशा मुक्ति के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें