पांवटा साहिब आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावियों को पुरस्कार वितरित करते हुए मुख्य अतिथि। स
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश पाल ने बांटे पुरस्कार, विद्यार्थियों को ईमानदारी से कार्य करने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पांवटा साहिब में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न ट्रेडों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईटीआई के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश पाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए।
समारोह में आरएंडएसी ट्रेड में परविंद्र सिंह ने प्रथम, हरप्रीत सिंह ने द्वितीय और तुषार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आरएंडएसी एसओए ट्रेड में सुनील प्रथम, नीरज द्वितीय और पवन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। फिटर ट्रेड में कार्तिक ने प्रथम, लाखन ने द्वितीय और अंशुल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी तरह मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में संदीप प्रथम, राहुल द्वितीय और नवीन तृतीय रहे। टर्नर ट्रेड में हरीश ने प्रथम, अमन ने द्वितीय और प्रवीण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में सुजल प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और धीरज तृतीय रहे। वेल्डर ट्रेड में मनीष ने प्रथम, करण ने द्वितीय और लखबीर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि रमेश पाल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और लगन से काम करने का संदेश दिया। संस्थान के प्रधानाचार्य सुशील कुमार और राजीव बत्रा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आईटीआई पांवटा साहिब के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।