फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्राकृतिक तथा मानव कृत आपदाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में क्षमता निर्माण कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आपदा प्रबंधन विषय पर आधारित था।
इस दौरान बताया गया कि आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आदि का सहारा भी लेना चाहिए। इससे बच्चे ऐसी विषम परिस्थितियों के लिए पहले से ही तैयार हो सकेंगे। इसका नेतृत्व सीबीएसई की मास्टर ट्रेनर रंजना भारद्वाज तथा डॉ. त्रिलोक सिंह बिष्ट ने किया। इस कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को आपदा प्रबंधन को समझाने तथा आपदा के दौरान तथा उसके बाद की स्थितियों को नियंत्रित करने के तरीके सिखाए गए। प्राकृतिक तथा मानव कृत आपदाओं दोनों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन को ही इससे लड़ने का बेहतर शस्त्र बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रत्येक विद्यालय के लिए आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में स्कूल आपदा प्रबंधन कमेटी का गठन होना चाहिए। आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आदि का सहारा भी लेना चाहिए ताकि बच्चे ऐसी स्थितियों के लिए पहले से तैयार हो सके। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा के दौरान अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा के नियम बताए गए।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी, प्रधानाचार्य गुरविंद्र कौर चावला ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता प्रकट की तथा भविष्य में भी ऐसे ही ज्ञानवर्धक, रोचक और अध्यापकों के लिए मार्गदर्शक कार्यशालाएं आयोजित करवाने के लिए अपनी सहमति जताई। ........संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें