फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना की गतिविधियों पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
डाइट नाहन में जिला समीक्षात्मक बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डाइट नाहन में मंगलवार को शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी 16 शिक्षा खंडों के बीपीओ और बीईईओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों में संचालित विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने अलग-अलग योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। समीक्षा में सामने आया कि कई योजनाओं में बेहतर कार्य हो रहा है, जबकि कुछ कार्यक्रमों में अपेक्षित और संतोषजनक परिणाम नहीं मिले हैं। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं उपनिदेशक गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी सीमा धीमान ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे कार्यक्रमों में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीमा धीमान ने बताया कि बैठक में सिरमौर के विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई। विभिन्न कार्यक्रमों के तहत जिले के तीन विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत भी जिले से तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

उन्होंने बताया कि कन्या पाठशाला नाहन की दो छात्राओं का नासा में डिस्कवर के तौर पर चयन हुआ है। वहीं, राजगढ़ के एक छात्र का अटल टिंकरिंग के तहत राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है।
विज्ञापन


बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ विद्यार्थियों को नवाचार और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों से जोडऩे पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने और जिन कार्यक्रमों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं, उनमें सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

डाइट नाहन में जिला समीक्षात्मक बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें