फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कनिष्ठ वर्ग प्रश्नोतरी स्पर्धा में कुमारी प्राची व लावण्या कि टीम प्रथम

विज्ञापन
कन्या विद्यालय पांवटा में आयोजित प्रश्नोतरी स्पर्धा में भाग लेते हुए छात्राओं की टीमें: संवाद
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु प्रसाद ने विजेता रहीं छात्राओं को बांटे पुरस्कार
विज्ञापन

राष्ट्रीय अविष्कार दिवस पर कन्या पाठशाला पांवटा साहिब में कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जूनियर वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी पूनम खंतवाल के निर्देशन में प्रतियोगिता करवाई गई। उन्होंने कहा कि शिक्षिका विनय तोमर इस प्रतियोगिता की क्विज मास्टर रही। प्रतियोगिता अंतर सदन स्तर की रही। सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुमारी प्राची और लावण्या की टीम प्रथम, कुमारी दीपिका और नव्या तथा कुमारी अक्षरा और अंशुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु प्रसाद ने प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टॉफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें