कहानी लेखन में पूनम ने पहले स्थान पर मारी बाजी
ददाहू (सिरमौर)। डिग्री कॉलेज ददाहू में सड़क सुरक्षा क्लब के सौजन्य से सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
निबंध लेखन स्पर्धा में प्रिया ने प्रथम, रेखा ने द्वितीय और आशिमा व प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। कविता लेखन में करिश्मा पहले, शिवानी दूसरे, नीतिका व प्रीति तीसरे स्थान पर रही।
कहानी लेखन प्रतियोगिता में पूनम ने पहला व रेशमा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। क्लब के संयोजक प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना रहा।
कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य नीलम अंगीरस ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के अन्य प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद