फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहीं बीएमओ डॉ. मोनीषा की सेवाएं

विज्ञापन
बीएमओ डा. मोनीषा अग्रवाल। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। केंद्र सरकार के कोविड वैक्सीन टीकाकरण में बेहतरीन योगदान देने पर सिरमौर के स्वास्थ्य विभाग में धगेड़ा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल की कार्यशैली की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है।
विज्ञापन

इसको लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से खंड स्वास्थ्य अधिकारी को प्रशंसा पत्र भी भेजा गया है। प्रशंसा पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि देश में कोविड वैक्सीन की यात्रा 16 जनवरी 2021 को शुरू हुई थी, जो 17 जुलाई 2022 तक जारी रही। इस दिन देश ने 200 करोड़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य प्राप्त किया।
प्रधानमंत्री ने लिखा कि इस कार्य को पूरा करने में आपका बहुत बड़ा योगदान रहा। इस सहयोग के लिए आपकी सेवाएं प्रशंसनीय हैं। गौरतलब रहे कि बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल महामारी के दौरान देर रात तक सड़कों पर बैठकर भी लोगों को कोविड से बचाव की वैक्सीन लगाती रहीं। उनके प्रयास इस दिशा में काबिले तारीफ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें