फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन खंड के प्राथमिक अध्यापकों को पठन-पाठन को लेकर दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

नाहन खंड के प्राथमिक अध्यापकों को पठन-पाठन को लेकर दिया प्रशिक्षण
डाइट नाहन में दो दिवसीय कार्यशाला में 80 प्राथमिक शिक्षकों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से डाइट में प्राथमिक अध्यापकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में नाहन शिक्षा खंड के स्कूलों में कक्षा प्रथम और कक्षा द्वितीय में अंग्रेजी मीडियम आरंभ करने के दृष्टिगत शिक्षकों को पठन-पाठन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में 64 जेबीटी, 9 मुख्य शिक्षक और 7 सीएचटी अध्यापकों सहित कुल 80 अध्यापकों ने भाग लिया। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नाहन महिमा दत्त शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यशाला शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश पर आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन अन्य स्कूलों के अध्यापकों के लिए भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक पाठशालाओं में कक्षा प्रथम और कक्षा द्वितीय में इंग्लिश मीडियम आरंभ किया गया है, जिसके दृष्टिगत अध्यापकों को पठन-पाठन संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यशाला में नीलम शर्मा, देवराज और सुद राम शर्मा ने बतौर रिसोर्स पर्सन भाग लिया।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें