फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के बाद मिट्टी हटाने पर ही खर्च हो जाएंगे 2500 करोड़ : नाथू राम

विज्ञापन
नाहन में पत्रकारवार्ता को संबो​धित करते समाजसेवी नाथूराम चौहान। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

समाजसेवी और आरटीआई एक्टिविस्ट नाथू राम ने राहत पैकेज पर उठाए सवाल
प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पर भी साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। केंद्र सरकार ने अफगानिस्तान में महज 17 घंटे में मदद पहुंचा दी, लेकिन हिमाचल आने में प्रधानमंत्री को लंबा समय लग गया। हिमाचल में आई आपदा के बाद जब प्रधानमंत्री हिमाचल की सुध लेने यहां नहीं आए तो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए। लोग पूछने लगे कि प्रधानमंत्री जी क्या हिमाचल आपका दूसरा घर तभी होता है जब चुनाव होते हैं.., नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान यह बात समाजसेवी और आरटीआई एक्टिविस्ट नाथूराम ने कही।
उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री खूब ट्रोल हुए तो हिमाचल आए और 1500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। मैं देर शाम तक कंफ्यूज रहा कि शायद 15000 करोड़ हैं, मुझसे सुनने में गलती हो गई है। जब मीडिया के माध्यम से पुष्टि हुई तो हैरानी हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल में आई आपदा के बाद मलबा हटाने पर ही करीब 2500 करोड़ खर्च होने हैं। ऐसे में केंद्र से मिले ये 1500 करोड़ तो ऊंट के मुंह में जीरा नहीं, बल्कि छोटा सा अंश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तो लोग 15 हजार करोड़ की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वह महज 1500 करोड़ की घोषणा करके चले गए। लोगों को उम्मीद तो ये थी कि वह 15 हजार करोड़ देकर जाते और जिन कंपनियों के वजह से हिमाचल बर्बाद हुआ है, उनको ब्लैक लिस्ट करते।
विज्ञापन

नाथू राम ने कहा कि केंद्र से मिले 1500 करोड़ रुपये को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल हिमाचल के जख्मों पर मरहम बता रहे हैं। डॉ. बिंदल को पता होना चाहिए कि मरहम वहां लगता है, जहां शरीर पर छोटा-मोटा घाव हो। इस आपदा में हिमाचल के जख्म तो नासूर बन चुके हैं। इसकी हड्डियां तक गल चुकी हैं। यहां तो बड़े आप्रेशन की उम्मीद थी, जिसे केंद्र पूरा नहीं कर पाया है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें