फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राचा रांणी दे झुमका, तेरे कानों रा झुमका..., ने मचाया धमाल

विज्ञापन
संगड़ाह में आयोजित हरियाली मेले के दौरान प्रस्तुति देतीं स्टार कलाकार वर्षा ठाकुर। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह में आयोजित बिजट महाराज हरियाली मेला की सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। सिरमौरी लोक गायिका वर्षा ठाकुर ने देशभक्ति और पहाड़ी गानों से खूब रंग जमाया।
विज्ञापन

लोक कलाकार हरिचंद चौहान के गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ संगड़ाह पंचायत के उपप्रधान सतपाल तोमर ने बतौर मुख्यातिथि किया। उन्होंने 11 हजार रुपये की राशि मेला कमेटी को प्रदान की।
स्टार कलाकार वर्षा ठाकुर ने रात 10 बजे मंच संभाला। उन्होंने ऐ गुजरने वाली हवा ये बता..., गीत सुनाकर लोगों को देशभक्ति का जज्बा भर दिया। इसके बाद शेला लगा तेरे कामले बबली पयारीए, तेरे देशो रा पाला.., पहाड़ी गीत शुरू किया तो लोग नाचने लगे। वर्षा ने एक के बाद एक बुरा नी मानणा मेरी बातों रा..., तीली मुखे सूने री घढ़ाई दे..., बाबा जोनमा बिजिया कोसी यारा..., बाबे री जाई रे चूड़ी लाणी रा हींयों रे..., गीत सुनाकर लोगों को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन

इसके बाद हरिचंद चौहान मंच पर पहुंचे तो दर्शकों ने उनका सीटी बजा कर स्वागत किया। हरिचंद ने किले रे कदेवणो जोलो पाणी रे दिवे रे नारणा..., गोई रा बाणा,पाठियो री धारो..., हो डिंडरी जानी दी प्यारी..., नाटियां सुनाकर खूब रंग जमाया।
सुरजन चौहान ने धान रुमणी तू क्यारों दी लागी...., कुठो रे माता कांवणी...., छेड़ू रा ना खेलो...., पाणी रे दिवे रे नारणा आदि कई गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जगदीश चौहान, पवन ठाकुर आदि कई स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। मोहनलाल भारद्वाज, नागेंद्र, कमल आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संगड़ाह में आयोजित हरियाली मेले के मौके पर डांडिया प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद- फोटो : NAHAN

संगड़ाह में हरियाली मेले के दौरान आकर्षक प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें