फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन कॉलेज में लगा जिला स्तरीय एनएसएस प्री-आरडी चयन शिविर

विज्ञापन
नाहन कालेज में जिला स्तरीय एनएसएस प्री आरडी चयन ​शिविर के दौरान ​शिक्षक एवं स्वयंसेवी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

100 अंकों के आधार पर किया जाएगा मूल्यांकन : पंकज चांडक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शुक्रवार को एनएसएस जिला स्तरीय प्री-आरडी चयन शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने किया। शिविर में 32 एनएसएस स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं, जो कि जिले के 10 महाविद्यालयों ददाहू, हरिपुरधार, नाहन, संस्कृत कॉलेज नाहन, पझौटा, पांवटा साहिब, राजगढ़, संगड़ाह, सराहन और शिलाई से आए हैं। इस शिविर का सफल संयोजन जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक की देखरेख में किया जा रहा है।
डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले गणतंत्र दिवस शिविर के लिए योग्य स्वयंसेवकों का चयन करना है। चयन प्रक्रिया के दौरान स्वयंसेवकों का मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

इसमें चार मुख्य मापदंड शामिल रहे। परेड प्रदर्शन के लिए 40 अंक, सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 30 अंक, व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 20 अंक और शारीरिक दक्षता के लिए 10 अंक शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया महाविद्यालय परिसर में जारी है और स्वयंसेवक पूरे उत्साह से विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा चयनित स्वयंसेवकों को राज्य स्तर पर होने वाले प्री-आरडी शिविर में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें