फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिले के चयनित 51 स्कूलों में कल होगा प्रवीणता टेस्ट

विज्ञापन
रीता गुप्ता, जिला परियोजना अ​धिकारी, समग्र ​शिक्षा सिरमौर
विज्ञापन
शिक्षा(5 नंबर पेज की लीड)
विज्ञापन

सचित्र
स्टेम पायलेट प्रोजेक्ट के तहत होगा टेस्ट
टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में ही लगेंगे बूथ कैंप, किए जाएंगे प्रशिक्षित
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेनर देंगे प्रशिक्षण, तकनीकी ज्ञान और कौशल देना है मकसद
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में स्टेम पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयनित सभी स्कूलों में 25 सितंबर को प्रवीणता टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। यह टेस्ट ओएमआर शीट पर होंगे। इसकी उत्तर पुस्तिकाएं डाइट नाहन में जांची जाएंगी। इस टेस्ट को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल में ही बूथ कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस बूथ कैंप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेनर विद्यार्थियों को स्टेम शिक्षा पर प्रशिक्षित करेंगे।
बता दें कि स्कूलों में कम उम्र से ही विद्यार्थियों को स्टेम (विज्ञान, प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग व गणित) विषयों में रूचि लेने के लिए प्रोत्साहित करने और उनमें तार्किक सोच, सहयोग और जिज्ञासा जैसे महत्वपूर्ण कौशल को बढ़ावा देने के प्रयास शुरू किए गए हैं। स्टेम पायलेट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 700 और जिला सिरमौर के 51 स्कूलों का चयन स्टेम शिक्षा के लिए किया गया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को भविष्य में तकनीकी क्षेत्रों में सफलता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, रोबोटिक व एआर टेक्नोलॉजी आदि सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस पायलेट प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के मकसद से समग्र शिक्षा विभाग की ओर से डाइट नाहन में दो चरणों में चयनित स्कूलों में तैनात विज्ञान व गणित शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जा चुका है। अब यह शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों का स्टेम पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रवीणता टेस्ट लेंगे।
25 सितंबर को दोपहर दो बजे प्रवीणता टेस्ट होगा। इसमें चयनित 51 स्कूलों में छठी से दसवीं कक्षा तक के सभी और 11वीं और 12वीं कक्षा के मेडिकल व नॉन मेडिकल विषय के सभी विद्यार्थी भाग लेंगे।
जिला शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा रीता गुप्ता व जिला समन्वयक डॉ. नम्रता जोशी ने बताया कि शिक्षा में नवाचार और क्रिएटिविटी को बढ़ाना इसका मकसद है।
बाक्स
इन स्कूलों का स्टेम पायलेट प्रोजेक्ट के तहत हुआ चयन
स्टेम पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिले की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन, शमशेर स्कूल नाहन, बिरला, धौण, बनकला, पंजाहल, जमटा, पुरूवाला, माजरा, कोलर, कन्या स्कूल पीपलीवाला और पल्हाड़ी, रामपुर भारापुर आदि स्कूल शामिल हैं।
इसके अलावा मिश्रवाला, हरिपुरखोल, कुरला खड़क, हलाहां, बेचड़ा का बाग, ददाहू, नघेता, गोरखूवाला, भगानी, अंबोया, बाडथल मधाना, भरोग बनेड़ी, बसाहां, नारग और देवा मानल स्कूल इसमें शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुन्नरधार, भवाथी, नौहराधार, अजौली, छात्र पांवटा, कन्या पांवटा, निहालगढ़, जामनवाला, साइनो दीदग, राजगढ़, कोरग, संगड़ाह, हरिपुरधार, गलानाघाट, नैनाटिक्कर, सराहां, सतौन, शिलाई, बर्मा पापड़ी और कौलावालांभूड़, त्रिलोकपुर व मोगीनंद पाठशाला चयनित की गई है।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें