फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कला और शिल्प प्रतियोगिता में हर्षित और वंशिका प्रथम

विज्ञापन
कैंट स्कूल नाहन में आयोजित प्रतययोगिता के विजेता प्रतिभागी और स्कूल स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
पर्यावरण समिति ने कैंट स्कूल में करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पर्यावरण समिति नाहन की ओर से कैंट स्कूल नाहन में कला और शिल्प (आर्ट एंड क्राफ्ट) प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छठी से जमा दो कक्षा तक के नाहन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बेस्ट आउट ऑफ प्लास्टिक वेस्ट मेटेरियल विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मॉडल और कलात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बाल विकास नाहन स्कूल के हर्षित और वंशिका की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। डीएवी स्कूल की रिजा हुसैन और जिलेश सिंह दूसरे, अंरिहंत स्कूल की सानवी और शांभवी तीसरे स्थान पर रहे। एसवीएन स्कूल नाहन की मानवी शर्मा और फरहाल इकबाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पर्यावरण समिति नाहन के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी, कैंट स्कूल की मुख्य अध्यापिका सीमा वर्मा और नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। बच्चों की ओर से पेश किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें