फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: इंतकाल, प्रमाण पत्र समेत अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं का किया निराकरण

विज्ञापन
बोकाला पाब पंचायत में आयोजित कार्यक्रम विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पा
विज्ञापन
बोकाला पाब पंचायत में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के 200 से अधिक लोग कार्यक्रम में हुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। विकास खंड तिलोरधार की ग्राम पंचायत बोकाला पाब में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं, स्थानीय महिला मंडल, अध्यक्ष, सदस्य वन अधिकार समिति, नंबरदार हल्का, विभिन्न पंचायतों के प्रधानों समेत 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों ने शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान राजस्व विभाग के 17 इंतकाल, 25 विभिन्न प्रमाण पत्र, 11 शपथ पत्र, पंचायत विभाग की ओर से दो मृत्यु प्रमाण पत्र, आठ परिवार नकल जारी किए गए। इस दौरान नशा निवारण को लेकर स्वयं सहायता समूह को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित 7 मांग/शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से अधिकतर का मौके पर निपटारा किया गया और शेष को संबंधित विभागों को प्रेषित कर समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विशेषकर क्षेत्र में फैले नशे के कारोबार बंद करने के लिए सभी महिलाओं और उपस्थित लोगों ने सरकार से औचक निरीक्षण करने का आग्रह किया। इस अवसर पर तहसीलदार ओम प्रकाश ठाकुर, प्रभारी पुलिस थाना शिलाई सहित 14 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें