फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संघ पांवटा ब्लॉक इकाई उतरी हड़ताल के समर्थन में

Fri, 03 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा ब्लॉक प्रधान संघ ने ग्राम रोजगार संघ व ऑपरेटरों की मांगों का समर्थन किया है। संघर्ष कर रहे कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखित ज्ञापन भेजा है। जायज मांगों पर विचार कर समाधान निकाला जाए। विगत 9 दिनों से ग्राम रोजगार सेवक व कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांवटा विकास खंड क्षेत्र के पंचायत प्रधानों की बैठक हुई।

इसके बाद बीडीओ कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे ग्राम रोजगार सेवकों व ऑपरेटरों से मिले। प्रधान संघ के अध्यक्ष निशिकांत शर्मा व महासचिव रामलाल शर्मा ने कहा कि इन कर्मचारियों की कई मांगें जायज हैं। काम रोको हड़ताल से कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मनरेगा कार्य योजना बुरी तरह प्रभावित होने लगी है। कई पंचायतों में विकास के निर्माणाधीन कार्य ही बंद हो चुके हैं। मजदूरी के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं लेकिन ग्राम रोजगार सेवकों की हड़ताल से कार्य दे पाना कठिन हो रहा है। इसलिए इस हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में ग्राम पंचायत प्रधान उतरे हैं। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने पंचायत प्रधान संघ का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें